आगरा मंडल में कर्मचारी द्वारा किया गया उत्कृष्ट कार्य

Press Release उत्तर प्रदेश
चल टिकट निरीक्षक  शिवधेश कुमार

आगरा। आगरा छावनी पर कार्यरत चल टिकट निरीक्षक  शिवधेश कुमार द्वारा पूर्ण निष्ठा से ड्यूटी करते हुए दिनांक- 03/06/2026 को एक ही दिन में व्यक्तिगत रूप से जांच कर 98 बिना टिकट/अनियमित रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों को प्रभारित करते हुए उनसे *कुल 69,700/- रुपए का रेल राजस्व अर्जित किया गया, जो मंडल में इस माह का अब तक की व्यक्तिगत आय का नया कीर्तिमान है। उक्त कार्य इनकी ड्यूटी के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी को दर्शाता है।

सीटीआई प्रभारी आगरा छावनी विजय सिंह मीना द्वारा यह कार्य कर्मचारी की मेहनत एवं निष्ठापूर्वक की गई ड्यूटी का प्रतिफल बताया गया। उन्होंने यह भी बताया कि मंडल कार्यालय से मिले निर्देशों की अनुपालना में अपने अधीनस्थ स्टाफ को व्यक्तिगत रूप से रेल आय अर्जन हेतु दी गई काउंसिल का भी परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *