राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत कुबेरपुर स्टेशन एवं यमुना ब्रिज स्टेशन पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के संरक्षण एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री गिरीश कुमार गुप्ता के दिशा निर्देशन में राजभाषा पखवाड़ा दिनांक 16.09.2026 से 01.10.2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
पखवाड़े के दौरान कर्मचारियों के लिए विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 26.09.2026 को कुबेरपुर स्टेशन पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी के संचालन में विषय- “रेलवे में रेल कर्मचारी को मिलने वाले भत्ते एवं सुविधाएं” एवं यमुना ब्रिज स्टेशन पर सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी के संचालन में विषय- स्टेशनों और रेल यात्रा के दौरान हिंदी के प्रयोग का सामाजिक प्रभाव पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl
प्रतियोगिता के माध्यम से कर्मचारियों को हिंदी भाषा में अपने अनुभवों एवं विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिला तथा दैनिक कार्यों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *