गाड़ी संख्या 09163 वलसाड–दानापुर एकतरफा पूजा विशेष ट्रेन

Press Release उत्तर प्रदेश

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एवं सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है, जिसका विस्तृत विवरण निम्नवत है-
1. गाड़ी संख्या 09163 वलसाड–दानापुर एकतरफा पूजा विशेष ट्रेन
• गाड़ी संख्या 09163 वलसाड–दानापुर एकतरफा पूजा विशेष ट्रेन का संचालन 20 नवम्बर 2026 को एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह गाड़ी वलसाड से 22:20 बजे प्रस्थान कर नवसारी 22:45–22:47, भेस्तान 23:10–23:15, चलथान 23:45–23:47, बीटीवी 00:05–00:10, नंदुरबार 01:30–01:40, अंकलेश्वर 02:58–03:00, पलधि 05:25 बजे (पास), भुसावल 06:10–06:15, खंडवा 08:15–08:20, इटारसी 10:50–11:00, जबलपुर 14:40–14:50, कटनी 16:15–16:20, सतना 17:55–18:00, मानिकपुर 19:17–19:19 तथा प्रयागराज छिवकी 21:04–21:09 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 00:01–00:11, बक्सर 01:16–01:18, आरा 02:12–02:14 तथा दानापुर 04:30 बजे पहुंचेगी।
• इस गाड़ी में स्लीपर श्रेणी 11, सामान्य 03 तथा चेयरकार 02 के एसएलआरडी 02 कोच सहित कुल 18 कोच होंगे।
2. गाड़ी संख्या 09345 डॉ. अम्बेडकर नगर–दानापुर एकतरफा पूजा विशेष ट्रेन : –
• गाड़ी संख्या 09345 डॉ. अम्बेडकर नगर–दानापुर एकतरफा पूजा विशेष ट्रेन का संचालन 20 नवम्बर 2026 को एक फेरे के लिए किया जाएगाडॉ. यह गाड़ी डॉ. अम्बेडकर नगर से 18:00 बजे प्रस्थान कर इंदौर जंक्शन 18:30–18:40, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज 19:18–19:20, उज्जैन जंक्शन 19:50–20:00, मक्सी 20:35–20:37, शुजालपुर 22:48–22:53, बीएचएस 23:30–23:32, बीना 01:30–01:40, सागर 02:36–02:41, दमोह 03:43–03:45, कटनी मुड़वारा 05:45–05:55, सतना 07:40–07:50, मानिकपुर 09:08–09:10 तथा प्रयागराज छिवकी 11:10–11:15 बजे, मिर्जापुर 12:30–12:32, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 16:53–17:00, बक्सर 18:02–18:04, आरा 18:56–18:58 तथा दानापुर 20:45 बजे पहुंचेगी।
• इस गाड़ी में सामान्य श्रेणी के 05, स्लीपर श्रेणी के 13 तथा एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।
3. गाड़ी संख्या 09161 उधना–रक्सौल एकतरफा पूजा विशेष ट्रेन: –
• गाड़ी संख्या 09161 उधना–रक्सौल एकतरफा पूजा विशेष ट्रेन का संचालन 20 नवम्बर 2026 को एक फेरे के लिए किया जाएगा; – गाड़ी उधना से 14:00 बजे प्रस्थान कर, वडोदरा 15:48–15:58, गोधरा 17:46 बजे (पास), रतलाम 20:20–20:30, नागदा 21:53–21:55, कोटा 00:25–00:35, सवाई माधोपुर 01:43–01:45, गंगापुर सिटी 02:20–02:25, बयाना 03:33–03:35, ईदगाह आगरा 05:30–05:35, टूंडला 06:25–06:30, कानपुर सेंट्रल 09:55–10:00, ऐशबाग 12:00–12:10, बाराबंकी 13:30–13:32, गोंडा 15:00–15:02, बस्ती 16:30–16:35, गोरखपुर 19:30–19:40, पनियहवा 22:50–22:55 तथा नरकटियागंज 00:10–00:15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद रक्सौल 02:00 बजे पहुंचेगी।
• इस गाड़ी में स्लीपर श्रेणी के 17, सामान्य 02 तथा एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 21 कोच होंगे।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा एनटीईएस (NTES) ऐप के माध्यम से गाड़ी की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *