70वीं माध्यमिक विद्यालय उत्तर प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता प्रयागराज में आगरा की गौरी तोमर ने ऊँची कूद में जीता स्वर्ण पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 30 अक्तूबर से 03 नवम्बर तक खेली जा रही 70वीं उत्तर प्रदेशीय (बालक एवं बालिका) अण्डर 14,17 एवं 19 वर्ष राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आगरा की जीडी पब्लिक, शमशाबाद की छात्रा /खिलाड़ी गौरी तोमर ने ऊँची कूद स्पर्धा के अंडर-19 वर्ष आयु वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर आगरा ज़िले का नाम रोशन किया ।

टीम के साथ खेल अधिकारी के रूप में आगरा के गोविन्द सिंह, बृजेश कुमार,धीरेंद्र वर्मा, उपेंद्र एवं उपमा सिंह टीम के साथ गए हुए हैं ।

गौरी तोमर को शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल, आगरा राकेश कुमार, ज़िला विद्यालय निरीक्षक आगरा रवींद्र पाल सिंह तोमर,ज़िला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह,जी आई सी प्रधानाचार्य मानवेन्द्र सिंह,इंटरनेशनल ताईक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, सह ज़िला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश,चौ हरपाल सिंह चाहर, संजय नेहरू, केपीसिंह यादव, सौरभ गुप्ता, सौरभ सिंह, दिग्विजय सिंह, रजनेश शर्मा शाहतोष गौतम, राजेश गुप्ता,राम प्रकाश यादव,शिखा झींगरन, श्वेता चरक, लता चौहान व उपमा सिंह आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *