खारी नदी पुल पर गर्डर लॉन्चिंग कार्य के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक, चार ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं एक ट्रेन का आगरा कैंट पर शॉर्ट टर्मिनेशन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा मंडल के धौलपुर–आगरा कैंट सेक्शन में जाजऊ–भांडई स्टेशनों के मध्य स्थित खारी नदी पुल (ब्रिज संख्या 1331/1) पर स्टील गर्डरों की री-गर्डरिंग कार्य के लिए 30 नवंबर से 02 दिसंबर 2026 तक ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

कार्य के चलते निम्नलिखित ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है।
निरस्त ट्रेनें:
1.गाड़ी संख्या 11901 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी –आगरा कैंट) दिनांक 01 से 02 दिसंबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
2.गाड़ी संख्या 11902 (आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी) दिनांक 01 से 02 दिसंबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
3.गाड़ी संख्या 11807 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आगरा कैंट) दिनांक 01 से 02 दिसंबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
4.गाड़ी संख्या 11808 (आगरा कैंट–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी) दिनांक 01 से 02 दिसंबर 2026 तक निरस्त रहेगी।

शॉर्ट टर्मिनेशन/ऑरिजिनेशन:

1.गाड़ी संख्या 12279/12280 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–नई दिल्ली) दिनांक 30 नवंबर से 02 दिसंबर 2026 तक आगरा कैंट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/ऑरिजिनेट की जाएगी।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *