प्रदेशीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता एकलव्य स्टेडियम में शुरू

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 24 नवंबर। प्रदेशीय समन्वय सबजूनियर बालक/बालिका जिमनास्टिक प्रतियागिता का उद्घाटन खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश जिमनास्टिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशीय सबजूनियर बालक एवं बालिका जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन दिनॉंक 24 से 26 नवम्बर, 2026 तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में 11 मण्डल, स्पोर्ट्स कालेज-गोरखपुर एवं आगरा छात्रावास सहित कुल 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
इस प्रतियोगिता का विधिवत् उद्घाटन आज मुख्य अतिथि डा. जी.एस.धर्मेश, विधायक, आगरा छावनी द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश गोयल, मनोनीत सदस्य, छावनी परिषद आगरा रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को अरविन्द यादव, क्रीड़ाधिकारी-एटा एवं राजेश यादव, सहायक प्रशिक्षक द्वारा बुके प्रदान कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को पटका पहनाकर एवं बैज लगाकर स्वागत जावेद, जिमनास्टिक प्रशिक्षक एवं रामप्रवेश दुबे द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में विभिन्न मण्डलों से आये खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुएं देश में खेलों में हो रहे विकास के सम्बंध में अवगत कराया गया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी अशोक अग्रवाल, विजय कुमार, हरीश बत्रा, सचिव- जिला जिमनास्टिक संघ, राजीव सोई-अध्यक्ष आगरा मास्टर्स हाकी, संजय गौतम-सचिव, आगरा हाकी, बिल्लू चौहान,अध्यक्ष आगरा फुटबाल संघ, सत्यवीर सिंह,श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह, योगेश वर्मा उपस्थित रहें।
इस प्रतियोगिता को कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा अरविन्द यादव, क्रीड़ाधिकारी-एटा को पर्यवेक्षक नामित किया गया हैं। उ0प्र0 जिमनास्टिक संघ द्वारा भेजे गये निर्णायकों के पैनल में राजेश यादव, जावेद, रामप्रवेश दुबे, हिमांशु शर्मा, केशव गुप्ता, रमजान, ईशान, अभय, श्रीमती मोनिका एवं भरत हैं।
कार्यक्रम का संचालन हरदीप सिंह हीरा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *