सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने आध्या क्रिकेट अकादमी को 56 रनों से हराया

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी के मैदान पर खेली जा रही फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज के दूसरे मुकाबले में सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने आध्या क्रिकेट अकादमी को 56 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
आध्या क्रिकेट अकादमी की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने निर्धारित 30 ओवरों में 155 रन बनाए। टीम की ओर से अर्णव ने 36, आदित्य ने 36, विराज ने 27 और अरब ने 20 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

दूसरी पारी – आध्या क्रिकेट अकादमी: 99 रन।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आध्या क्रिकेट अकादमी की टीम 99 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से पावनी ने 17 और जयंत ने 12 रन बनाए। इस प्रकार सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने मुकाबला 56 रनों से अपने नाम किया।

गेंदबाजी प्रदर्शन:

आध्या क्रिकेट अकादमी की ओर से लेवी ने 3 विकेट, सृष्टि ने 2 विकेट तथा उद्भव, पावनी और ओमकार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से रुद्र और पीयूष ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि सम्राट, कबीर, आदित्य और गगन ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

प्लेयर ऑफ द मैच: शानदार प्रदर्शन के लिए आदित्य यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव सोई द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अकादमी के सचिव बंटी यादव, लोकेंद्र यादव, राजेश कुशवाह, संदीप सोलंकी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *