तीन सितंबर से होने वाले स्टेट रैंकिंग टेबिल टेनिस टूर्नामेंट की आयोजन सचिव ने आरएसओ पर टूर्नामेंट में बाधा डालने का लगाया आरोप

Exclusive SPORTS उत्तर प्रदेश

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने आयोजकों को थमाई चिट्ठी, एंट्री की सकल धनराशि कितनी होगी, जिला टीटी संघ के कोष की वर्तमान स्थिति बतायें

आगरा, 2 सितंबर। आगामी तीन से 6 सितंबर तक आगरा में होने जा रहे राज्य रैंकिंग टेबिल टूर्नामेंट पर संकट के बादल गहराने लगे हैं। एक तरफ आयोजकों ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पर आयोजन में बाधा डालने का आरोप लगाया है, वहीं आरएसओ ने आयोजन सचिव डा. अल्का शर्मा को चिट्ठी थमाकर पूछा है कि टूर्नामेंट के लिये एंट्री के माध्यम से कितनी धनराशि प्राप्त हुई हैै।साथ ही जिला टेबिल टेनिस संघ के कोष की मौजूदा स्थिति क्या है।
हुआ ऐसा विगत माह सात अगस्त को जिलाधिकारी को पत्र देकर आयोजकों ने मांग की थी कि उत्तर प्रदेश स्टेट रैंकिंग टेबिल टेनिस टूर्नामेंट के लिये सहयोग तथा आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु 2.90000 की व्यवस्था करायी जाए। इस पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने आयोजन सचिव से पूछा कि प्रतियोगिता कुल कितने वर्ग में होगी। प्रत्येक वर्ग में पंजीकरण के लिये कितनी फीस निर्धारित की गयी है। प्रतियोगिता में कुल कितनी एंट्री प्राप्त होंगी। एंट्री की सकल धनराशि कितनी होगी। आय के अन्य श्रोत क्या हैं। साथ ही बतायें कि जिला टेबिल टेनिस एसोसिएशन के कोष की वर्तमान स्थिति क्या है। ये सूचनाएं मिलने के बाद ही आगे की कार्यवाही विभाग द्वारा की जाएगी।
इस पर आयोजन सचिव डा. अल्का शर्मा ने क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी संजय शर्मा पर उत्तर प्रदेश टेबिल टेनिस संघ द्वारा आवंटित टूर्नामेंट में बाधा डालने, असहयोगत्मक रवैया, उदासीन व्यवहार एवं 50,000 नगद धनराशि की मांग का आरोप लगाया।
संघ की सचिव ने कहा कि आगरा स्टेडियम में खेल की अनुकूल स्थिति न होने के कारण खिलाड़ियों का निजी एकेडमीयो‌ की तरफ रुझान और प्रशिक्षण लेना भी क्षेत्रीय खेल कार्यालय की उदासीनता है। टेबिल टेनिस खेल में प्राइवेट अकादमी के खिलाड़ियों का नाम अपने स्टेडियम के रजिस्टर में लिखने तक का आरोप अ.भा. टेबिल टेनिस संघ की संयुक्त सचिव डा. अल्का शर्मा ने लगाया। उन्होंने कहा कि टेबिल टेनिस नेट, एरिना लाइटस, एग्जॉस्ट फैन और वॉशरूम बेहद खराब स्थिति में हैं। इन सब खराब स्थितियों को ठीक करने का दायित्व हमारे ऊपर डाल दिया है। आयोजकों ने अपने स्तर से 6 नेट, स्कोर बोर्ड, एरीना, बाथरूम की नल इन सबको हमने खरीद कर ठीक कराया। यहां तक कि बच्चों के जलपान की व्यवस्था हमारे द्वारा की जानी है। उसके लिए स्टेडियम प्रशासन द्वारा साफ इनकार कर दिया गया है कि यहां कोई स्टाल आदि नहीं लगेंगे। आयोजन सचिव जो कि अखिल भारतीय टेबिल टेनिस संघ की भी पदाधिकारी हैं, उनका कहना है कि स्टेडियम प्रशासन खेल में बाधा डालना चाहता है जबकि प्रतियोगिता आरंभ होने वाली है । प्रदेश के विभिन्न जिलों से टेबिल टेनिस खिलाड़ियों का आगरा पहुंचकर अभ्यास तक शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *