एकलव्य स्टेडियम में प्रवेश के लिये अब खेल साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 2 सितंबर। खिलाड़ियों और शौकिया खिलाड़ियों को एकलव्य स्टेडियम में प्रवेश के लिये अब खेल साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इस आशय के आदेश खेल निदेशालय द्वारा कल ही जारी किये गये हैं। इसमें खिलाड़ियों को खेल साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेश कराना होगा। निर्धारित फीस भी आनलाइनन जमा करनी होगी। इसके पश्चात ही वे एकलव्य स्टेडियम में प्रशिक्षण के लिये प्रवेश कर पाएंगे।
इन निर्देशों के अनुपालन में आज क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने स्वयं स्टेडियम के गेट पर बैठकर सुबह लगभग दो घंटे तक खिलाड़ियों के कार्ड चैक किये। जिसमें एथलेटिक्स के केवल दो खिलाड़ियों पर ही वैध कार्ड मिले। लगभग यही स्थिति अन्य खेलों की भी थी। आरएसओ न सभी कोचों को चेतावनी दी कि अपने सभी प्रशिक्षुओं के खेल साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करायें। इसके बाद ही उनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन निर्देशों के अनुपालन में सभी कोचों ने अपने प्रशिक्षुओं को चेतावनी जारी कर दी है कि वे जल्द से जल्द खेल साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करालें। श्री शर्मा ने चेतावनी दी कि जल्दसे जल्द सभी खिलाड़़ी अपना वेब रजिस्ट्रेशन करा लें। उन्होंने कहा कि आज पहला दिन था इसलिये केवल चेतावनी दी गयी है। इसके पश्चात बिना रजिस्ट्रेशन वालों को एकलव्य स्टेडियम में घुसने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *