दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु छात्रों के लिए आनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 20 दिसम्बर, इच्छुक छात्र, छात्रवृत्ति की बेवसाइट पर शीघ्र करें आवेदन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा.19.12.2025/ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12) तथा समान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग हेतु दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 को छोड़कर) अन्य दशमोत्तर कक्षाओं हेतु छात्रों के लिए आनलाइन आवेदन हेतु समय सारिणी निर्गत की जा चुकी है, जिसमें दशमोत्तर छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 को छोड़कर) अन्य दशमोत्तर कक्षाओं हेतु छात्र/छात्राओं के स्तर से आवेदन किये जाने की अन्तिम तिथि 20 दिसम्बर, 2025 तक निर्धारित है। इच्छुक छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति की बेवसाइट https://scholarship.up.gov.in पर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *