आगरा, 17 अक्टूबर। उ०प्र० शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग लखनऊ से प्राप्त विज्ञप्ति के द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाशों की सूची के प्रस्तर-2 (1) में वर्ष 2026 के राजपत्रि अवकाशों की सूची में निगोशियेबुल इन्सट्मेंट एक्ट 1881 के अधीन दिनांक 20 अक्टूबर को महानवमी एवं विजयदशमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उक्त के कम में दिनांक 19.10.2026 निगोशियेबुल इन्सट्मेंट एक्ट 1881 के अधीन प्रदेश में दिनांक 19.10.2026 को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का शासन द्वारा निर्णय लिया गया है।
उक्त निर्णय के आलोक में महानवमी के पावन अवसर पर दिनांक 19.10.2026 को उक्त एक्ट के अधीन शासन ने उक्त विज्ञप्ति द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। दिनांक 19.10.2026 के घोषित सार्वजनिक अवकाश के दिन जनपद के सभी राजकीय कार्यालय बंद रहेगें। इस आशय का आदेश अपर जिलाधिकारी (नगर) आगरा द्वारा जारी किया गया है।


