आगरा। लुहारगली व्यापार समिति के पदाधिकारियों ने रामलीला मैदान में प्रभु श्री राम की आरती उतारी और प्रसादी वितरण किया। इस दौरान श्रीराम भक्तों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं के जय श्री राम के जयघोष से पांडाल गुंजायमान हो गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष संदीप गुप्ता, महामंत्री संजीव अग्रवाल, टीएन अग्रवाल राकेश बंसल, दुष्यन्त गर्ग, राजेश सिंघल, राजीव अग्रवाल,अनुज गुप्ता, ऋषि अग्रवाल, प्रबल गोयल, नितिन गुप्ता, सौरभ कुशवाह, सोनी गुप्ता, संगीता अग्रवाल, ऋचा गोयल, अर्चिता गुप्ता, सारिका अग्रवाल, सोनी अग्रवाल व मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी सपरिवार शामिल हुए।


