समस्त मतदाताओं के निशुल्क अवलोकनार्थ,सभी मतदान स्थलों पर 10-04-2026 से 17-04-2026 तक उपलब्ध रहेगी अंतिम मतदाता सूची

Press Release उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी  ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण की उपस्थिति में एसआईआर के अंतर्गत मतदाता सूची का किया अंतिम प्रकाशन

आज 10-04-2026 को समस्त मतदेय स्थलों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में भी किया गया मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी ईआरओ/एईआरओ/सुपरवाइजर/बीएलओ साथ ही सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों व उनके द्वारा नियुक्त बीएलए व सभी मतदाताओं तथा प्रचार-प्रसार एवं जागरुकता में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के बंधुओं को पूर्ण सहयोग,निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य के लिए किया धन्यवाद

जनपद में अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में कुल मतदाता 2962418 हैं, जिसमें पुरुष -1625170, महिला,-1337166, एवं थर्ड जेंडर- 82 मतदाता हैं शामिल

आगरा.10.04.2026.आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी  ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत प्राप्त दावा-आपत्ति के निस्तारण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण की उपस्थिति में विधानसभावार अंतिम मतदाता सूची जारी की एवं सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि को भी प्राप्त कराई गई।
उन्होंने बताया कि अर्हता तिथि 01-01-2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद-आगरा की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में -86-एत्मादपुर में कुल मतदाता 420574, जिसमें पुरुष – 230503, महिला -190062 तथा थर्ड जेंडर 09 मतदाता शामिल हैं,
87-आगरा कैन्टोनमेंट (अ०जा०), में कुल मतदाता 335784, जिसमें पुरुष -183520, महिला – 152247 तथा 17 थर्ड जेंडर,88-आगरा दक्षिण, में कुल मतदाता 275069, पुरुष -149470, महिला – 125580 तथा 19 थर्ड जेंडर,89-आगरा उत्तर में 333439, पुरुष -179416, महिला – 154014 एवं 09 थर्ड जेंडर,90-आगरा ग्रामीण (अ०जा०), में 374334, पुरुष -206403, महिला – 167927 तथा 04 थर्ड जेंडर,91-फतेहपुर सीकरी, में कुल मतदाता 330745, में पुरुष – 181762, महिला -148981, व 02 थर्ड जेंडर मतदाता हैं,92-खेरागढ़, में कुल 305509, पुरुष – 168921, महिला -136581, एवं 07 थर्ड जेंडर,93-फतेहाबाद में कुल 295623 पुरुष – 163205, महिला – 132416, तथा 02 थर्ड जेंडर एवं 94-बाह, में कुल मतदाता 291341, पुरुष – 161970, महिला – 129358 तथा 13 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।जनपद में अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में कुल मतदाता 2962418 हैं, जिसमें पुरुष -1625170, महिला,-1337166, थर्ड जेंडर- 82 मतदाता शामिल हैं।

अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची,सर्वसाधारण के निःशुल्क अवलोकनार्थ हेतु अन्तिम प्रकाशन अवधि दिनांक 10-04-2026 से 17-04-2026 तक मतदेय स्थलों पर नियुक्त बीएलओ अंतिम निर्वाचक नामावली के साथ उपस्थित रहेगें।

अपर जिलाधिकारी नगर/उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी 10 अप्रैल से एक सप्ताह तक अपने-अपने मतदेय स्थलों पर रहकर मतदाता सूची को जन सामान्य के निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराएंगे। जनपद के समस्त मतदाता अपने निकटतम मतदेय स्थल पर जाकर मतदाता सूची का अवलोकन कर अपना नाम, पता अथवा अन्य विवरणों की शुद्धता की पुष्टि कर लें। किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित बीएलओ, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकते हैं।संबंधित मतदाता 15 दिन के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) के यहां अपील कर सकेंगे। डीएम के फैसले से भी संतुष्ट नहीं हुए तो यह फैसला आने के 30 दिन के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी(सीईओ) के यहां अपील कर सकते हैं।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर कार्य को पूर्ण करने पर संबंधित सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि” जनपद में दिनांक 27 अक्टूबर, 2025 से दिनांक 10 अप्रैल, 2026 तक चले विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम में समस्त, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों एवं मतदेय स्थलों पर सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया गया जिससे यह कार्यक्रम निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाशन के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
166 दिनों तक चले इस वृहद अभियान को सफल बनाने में जनपद के सभी 09-निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ), 288-सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ), 394- बीएलओ सुपरवाइजरों और 3932- बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य किया गया। साथ ही सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के 13475- बूथ लेवल एजेंटों व सभी मतदाताओं द्वारा अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के प्रचार-प्रसार एवं जागरुकता में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया द्वारा भी अपना अमूल्य योगदान दिया गया। सभी के सम्मिलित प्रयासों के फलस्वरूप उक्त वृहद कार्य का सफलतापूर्वक समापन सम्भव हो सका।”
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(SIR)-2026, की अंतिम मतदाता सूची voters.eci.gov.in तथा ceouttarpradesh.nic.in पर उपलब्ध है,उक्त के अतिरिक्त जन-सामान्य द्वारा अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली जनपद आगरा की NIC की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जिसका लिंक https://agra.nic.in/deo-portal/ है।
यदि आपका नाम किसी कारणवश अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है तो फॉर्म 6 भर कर अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करा सकते हैं।
मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर अपने मोबाइल फोन के द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है तथा आवेदन फॉर्म डाउनलोड भी किया जा सकता है,
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 24 के अंतर्गत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकार सूची के प्रकाशन की तिथि से 15 दिनों के भीतर प्रथम अपील की जा सकती है तथा जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय के विरुद्ध धारा 24 (ख) के अंतर्गत जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय की तिथि से 30 दिनों के भीतर द्वितीय अपील, मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के समक्ष की जा सकती है

निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर/उप जिला निर्वाचन अधिकारी  यमुनाधर चौहान, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण भाजपा से महानगर महामंत्री  महेश शर्मा, सहदेव शर्मा, बहुजन समाज पाटी के जिला उपाध्यक्ष संदीप मुखरैया, समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव  संतोष पाल, शहर सचिव मो. जमील सिद्दीकी, कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) के  रामनाथ शर्मा व अपना दल (सोनेलाल) के जिलाध्यक्ष  विजय कुमार चौरसिया सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *