आगरा रेल मंडल के आगरा कैंट एवं मथुरा जंक्शन स्टेशन पर आधुनिक होल्डिंग एरिया का होगा निर्माण

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 13 मई।  मंडल रेल प्रबंधक  गगन गोयल के निर्देशन में आगरा रेल मंडल द्वारा यात्रियों को बेहतर एवं सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगरा कैंट एवं मथुरा जंक्शन स्टेशन पर आधुनिक होल्डिंग एरिया निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है।

मथुरा जंक्शन स्टेशन के तृतीय प्रवेश द्वार पर लगभग 3350 वर्गमीटर क्षेत्रफल में होल्डिंग एरिया का निर्माण किया जाएगा, जिस पर लगभग ₹19.32 करोड़ की लागत आएगी।इसी प्रकार आगरा कैंट स्टेशन पर वीआईपी गेट के निकट लगभग 2590 वर्गमीटर क्षेत्रफल में आधुनिक होल्डिंग एरिया विकसित किया जाएगा, जिस पर लगभग ₹19.53 करोड़ की लागत आएगी।

मेले एवं त्यौहार के अवसर पर इन आधुनिक होल्डिंग एरिया के निर्माण से यात्रियों को अत्यधिक सुविधा प्राप्त होगी। बढ़ी हुई यात्री संख्या के दौरान भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा तथा यात्रियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित प्रतीक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। इससे आगरा कैंट एवं मथुरा जंक्शन स्टेशन पर यात्री आवागमन अधिक सुगम, आरामदायक एवं सुव्यवस्थित होगा।

इन होल्डिंग एरिया के निर्माण से यात्रियों को प्रतीक्षा के दौरान अधिक सुविधा, बेहतर बैठने की व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन में सुधार तथा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।जन संपर्क अधिकारी  संजय कुमार गौतम ने बताया की आगरा रेल मंडल निरंतर यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण हेतु प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विकास कार्य किये जायेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *