आगरा में पहली बार ताइक्वान्डो राष्ट्रीय निर्णायक (फाइट) फ़्रेशर/रीफ़्रेशर सेमिनार आगरा में 26  से 28 जून तक

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा । जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष (एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार आगरा के पश्चिम पुरी,सिकंदरा स्थित हिलमैन पब्लिक स्कूल के इंडोर हॉल में 26 से 28 जून 2026 तक ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो एसोसिएशन एवं ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के सहयोग से राष्ट्रीय निर्णायक (फाइट) फ़्रेशर/रीफ़्रेशर सेमिनार आयोजित की जाएगी ।
ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा महासचिव पंकज शर्मा ने बताया आगरा के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है कि आगरा ताइक्वान्डो के 40 वर्षों के इतिहास में उक़्त ताइक्वान्डो राष्ट्रीय निर्णायक (फाइट) फ़्रेशर/रीफ़्रेशर सेमिनार आगरा में पहली बार आयोजित हो रहा है। जिसमें पूरे देश के विभिन्न राज्यों के ब्लैक बैल्ट  धारक खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं निर्णायक वर्तमान में विश्व स्तर पर ताइक्वान्डो फाइट में हुए नवीन परिवर्तनों से अपने आप को अपडेट कर सभी ताइक्वान्डो खिलाड़ियों को लाभान्वित करेंगे।

सेमिनार में आंध्र प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक संतोष श्रीरंगम प्रशिक्षण प्रदान करेंगे ।झारखंड से ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया महासचिव प्रभात कुमार शर्मा एवं बरेली से उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो संघ, महासचिव अनिल कुमार एवं कोषाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह भी उपरोक्त सेमिनार के दौरान उपस्थित रहेंगे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *