कोई निर्दोष जेल नहीं जाएगा, जो निर्दोष जेल गए हैं वो सभी रिहा होंगे-सांसद राजकुमार चाहर

Press Release उत्तर प्रदेश

पिन्नापुरा कांड: सांसद राजकुमार चाहर ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

 

आगरा/फतेहाबाद। फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पिन्नापुरा में हुई दुःखद घटना को लेकर मंगलवार को फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने विधायक छोटेलाल वर्मा, डीसीपी अभिषेक अग्रवाल एवं एसीपी इमरान के साथ पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी।
इस दौरान सांसद राजकुमार चाहर ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले में किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार से वार्ता हो चुकी है तथा निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यात्मक जांच सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
सांसद ने कहा कि यदि कोई निर्दोष व्यक्ति जेल गया है तो जांच के बाद उसे रिहा कराया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की निष्पक्षता के साथ जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।
मुलाकात के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विधायक छोटे लाल वर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार सांसद जी और प्रशासन के संपर्क में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *