
आगरा। विमल महेश फाउंडेशन ट्रस्ट ने खेरिया मोड चौराहे पर शीतल मीठे शरबत की प्याऊ लगाई । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा हरिदास जी महाराज शिव शक्ति आश्रम और वरिष्ठ समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कन्या को शरबत पिलाकर आयोजन का शुभारम्भ किया। वरिष्ठ समाजसेवी मनोज नोतनानी ने ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों को इस आयोजन की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था आगरा शहर में इस भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए काफी वर्षों से शीतल जल की प्याऊ आयोजित करती है ताकि इस भीषण गर्मी में राहगीरों और आम जनमानस को शीतल पेय मिल सके। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक महेंद्र कुमार जैन ने बताया कि विमल महेश फाउंडेशन द्वारा जगह जगह पर आम जनमानस के लिए सीपीआर ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम में अजीत नगर बाजार समित के अध्यक्ष राजेश यादव ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहा और शुभकामनाएं प्रेषित की। ट्रस्ट की तरफ से सोमेश शर्मा, अरविन्द दीक्षित, अजय नोतनानी योगेंद्र लवानिया, सुभाष गोयल, प्रशांत, प्रियांशु, कुशाल, इरफान,लक्ष्मण ने विशेष सहयोग किया।


