29वीं निःशुल्क इण्टर हाउस ज़िला ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में स्वामी बाग ओवरआल विजेता

SPORTS उत्तर प्रदेश

जीते 42 स्वर्ण,8 रजत व 05 कांस्य पदक सहित कुल 55 पदक ।

आगरा । जिला ताइक्वान्डो संघ,के कोषाध्यक्ष (एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार आगरा के स्वामी बाग हायर सेकेंड्री स्कूल,दयालबाग के प्रांगण में 2 दिवसीय निःशुल्क 29वीं इण्टर हाउस ज़िला ताइक्वान्डो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें दूसरे दिन बालक एवं बालिकाओ के फाइट एवं पूमसे के रोमांचक मुकाबले खेले गए ।

29वीं इण्टर हाउस ज़िला ताइक्वान्डो प्रतियोगिता की विजेता टीमें इस प्रकार रहींः-
फाइट एवं पूमसे बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में स्वामी बाग की टीम 42 स्वर्ण,8 रजत व 05 कांस्य पदक सहित कुल 55 पदकों के साथ ओवरऑल विजेता रही।
ओवर आल प्रथम उपविजेता
नील फ्लोरेंस एकेडमी एवं
ओवर आल द्वितीय उपविजेता कावेरी कौस्तुभ एकेडमी रही।

पुरस्कार वितरण जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा मुख्य कार्यकारी अधिकारी संगीता शर्मा ने किया जबकि प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम का संचालन जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा महासचिव मास्टर पंकज शर्मा द्वारा किया गया ।

उपरोक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि ज्ञानेश शर्मा उपस्थित थे ।

धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक कौशलेश पांडेय द्वारा किया गया ।

प्रतियोगिता सब जूनियर, कैडेट,जूनियर एवं सीनियर बालक एवं बालिका फाइट एवं पूमसे वर्ग में खेली गई।

आज के स्वर्ण पदक विजेता
खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-

बालक फाइट स्वर्ण पदक विजेता:-
सुदर्शन देबनाथ,इशांत कुमार,जतिन बघेल, वात्सल्य शर्मा,हिमांशु ठाकुर,रिषभ कुमार एवं नवीन कुमार ।

बालिका फाइट स्वर्ण पदक विजेता:-
प्रियंका ठाकुर,आराध्या सारस्वत, देविका जुरैल, इतिका उपाध्याय,माही वर्मा,दामिनी वर्मा,दृष्टि सिंह, अनिका गुप्ता,पर्णिका वार्ष्णेय, प्रसिद्धि शर्मा,महिमा जुरैल,चैत्रा जैन एवं मन्नत सत्संगी ।

पूमसे बालिका स्वर्ण पदक विजेता :-
लाव्या मगन,एंजेल सिंह,अनन्या सिंह,तान्या सिंह,आरिका शुक्ला,नायसा चौहान,दर्शिनी पोरवाल, स्वर्णिमा परमार,ज्ञाना अरोड़ा, गार्गी शर्मा,याध्या डागा एवं रीत अग्रवाल।

पूमसे बालक स्वर्ण पदक विजेता:-
संतोष कुमार सिंह,मितुल सिंघल,यज्ञ अग्रवाल,राम अविकल्प दीक्षित,पृथ्वी प्रताप,आहान मिश्रा,उद्धव शर्मा,विवान कपूर,अभिनव कुमार,लक्षित खेमानी,सिद्धांत शर्मा एवं रियांश सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *