माल राजस्व में आगरा मंडल की उल्लेखनीय उपलब्धि, जून 2026 में 30.97 करोड़ रुपये अर्जित

Press Release उत्तर प्रदेश

 

डीआरएम गगन गोयल

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक  गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए माह जून 2026 में 30.97 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। यह दिनांक 01 जून 2026 से 30 जून 2026 के दौरान सभी विभागो के समन्वय से व विभिन्न वस्तुओं की लोडिंग के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की गई। इस अवधि में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, बाद से पेट्रोलियम उत्पाद (POL) की 70 रेकों की लोडिंग कर 26,35,56,392 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त बीओसी, बाद से बिटुमेन की 01 रेक लोड कर 5,72,442 रुपये अर्जित किए गए।

आईसीडीवाई से 17 कंटेनर रेकों की लोडिंग के माध्यम से 1,10,02,244 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं गोविंदगढ़ से बैलेस्ट की 01 रेक लोड कर 23,48,935 रुपये तथा मथुरा जंक्शन से खाद्यान्न की 01 रेक लोड कर 40,10,283 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।
पीसमील यातायात के अंतर्गत रुनकता से 39 वैगन ई-ऑयल एवं 01 वैगन डीओसी की लोडिंग से 37,66,481 रुपये तथा यमुना ब्रिज से 01 वैगन आलू एवं 01 वैगन ई-ऑयल की लोडिंग से 1,81,734 रुपये की आय प्राप्त हुई।
आगरा मंडल द्वारा माल परिवहन सेवाओं को अधिक विश्वसनीय, सुरक्षित एवं ग्राहक-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *