आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश बास्केटबाल एसोसियेशन के तत्वावधान में दिनॉंक 07 से 14 सितम्बर, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन आगरा में किया जा रहा हैं। उक्त प्रदेशीय समन्वय सबजूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स दिनॉंक 04 सितम्बर, 2026 को अपरान्ह 3.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 05 सितम्बर, 2026 को अपरान्ह 3.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःषुल्क है।इन ट्रायल्स में वहीं बालक भाग ले सकते हैं,जिनका जन्म दिनॉंक 01-01-2026 से 31-12-2014 के मध्य हुआ हो,तथा खिलाड़ियों का सीआरएस अनिवार्य हो।
सबजूनियर बालक फुटबाल चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 04 एवं 05 सितम्बर, 2026 को अपने आधार कार्ड सहित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर योगेश कुमार वर्मा, फुटबाल प्रशिक्षक से सम्पर्क करें।


