
आगरा: सेंट कॉनरैड्स इंटर कॉलेज में आयोजित तीसरे स्व. अभय चौहान मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ।
बालक वर्ग में सेंट कॉनरैड्स इंटर कॉलेज और गायत्री पब्लिक स्कूल के मध्य फाइनल खेला गया, जिसमें सेंट कॉनरैड्स इंटर कॉलेज ने गायत्री पब्लिक स्कूल को 63-33 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
वहीं बालिका वर्ग में सेंट कॉनरैड्स इंटर कॉलेज और जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल के बीच फाइनल मैच खेला गया, जिसमें सेंट कॉनरैड्स इंटर कॉलेज ने 40-30 से मैच जीतकर फाइनल पर कब्जा किया।
पुरस्कार वितरण होली पब्लिक ग्रुप के डायरेक्टर श्री संजय तोमर, विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर रंजीत टोप्पो, फादर निरंजन खेस, फादर पॉलुस ने किया। इस दौरान अभय के पिताजी पार्षद श्री शरद चौहान, उनकी माताजी श्रीमती बीना चौहान, उनकी बहन आकृति और अन्य रिश्तेदार मौजूद रहे। प्रतियोगिता की व्यवस्थाएं हैप्पी शर्मा, यमन दरलामी, नमन सिंह, हिमानी यादव, धीरज सिंह, अर्जुन कुमार दास, प्रतिश मसीह, केनिथ फरेरा,रुपाली शर्मा शैलेश खेस, अनुराग सिंह आदित्य सेठ, अभि भदौरिया , एरिक आदि ने संभाली । संचालन जुड नदार ने किया।


