आगरा मंडल के आगरा फोर्ट–बयाना रेल खंड पर चलाया गया विशेष टिकट जांच अभियान

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशा-निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  अंकित गुप्ता के नेतृत्व में तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग  संजय गौतम के सुपरविजन में दिनांक 28.06.2026 को आगरा फोर्ट–बयाना रेल खंड पर अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक (CTI/RKM)  गुलजार मोहम्मद तथा टिकट जांच कर्मचारियों  सुनील कश्यप, प्रमोद चौहान, राकेश मीणा एवं  नरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

जांच के दौरान स्टेशन प्लेटफार्मों के अतिरिक्त ट्रेनों में भी सघन टिकट जांच की गई। अभियान में 84 बिना टिकट यात्रियों से ₹71,590 तथा 31 अनियमित यात्रियों से ₹24,670 सहित कुल 115 यात्रियों से ₹96,260 रेल राजस्व के रूप में वसूल किए गए।

जन संपर्क अधिकारी श्री संजय कुमार गौतम ने बताया कि मंडल में इस प्रकार के विशेष टिकट जांच अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं, जिससे अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर यात्रा करें, निर्धारित सीमा से अधिक सामान साथ न रखें तथा रेल परिसरों में गंदगी एवं धूम्रपान से बचें। इससे सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुगम रेल यात्रा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *