
स्टेशन की टिकट खिड़की पर लगी यात्रियों की तंबी लाइन
आगरा । मण्डल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के नेतृत्व में मण्डल वाणिज्य प्रबंधक बी एस चौहान तथा संजय गौतम, सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग, संजीव कुमार जाटव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक गुड्स एवं मण्डल वाणिज्य निरीक्षक आर के सिंह द्वारा मण्डल के रुंधी स्टेशन पर दिनांक-17.04.2026 को अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध एक विशेष टिकट जांच का आयोजन किया गया।
जांच के अंतर्गत रुंधी स्टेशन के प्लेटफार्म के अतिरिक गाड़ी सं0-64905,64903,11841,64074 एवं 11906 को भी चैक कराया गया। उक्त जांच में 69 बिना टिकट यात्रियों से 20045/-अनियमित यात्रा करने वाले 02 यात्रियों से 1030रु० एवं 07 यात्रियों से रेल परिसर में गंदगी करने पर 700/- रुपये सहित कुल 78 यात्रियों से 21825/- रुपये का रेल राजस्व वसूल किया गया।
उक्त जांच अभियान में भूलेश पांडे, दीपक गुप्ता मण्डल वाणिज्य निरीक्षक एवं श्रीमती कृष्णा देवी पाण्डेय मुख्य टिकट निरीक्षक के अलावा अन्य टिकट जांच कर्मचारी एवं आरपीएफ, जीआरपी स्टाफ मौजूद रहा।
जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार का टिकट जांच अभियान मण्डल में निरंतर चलाया जाएगा। जिससे अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर रोक लगाई जा सके। अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित टिकट लेकर तथा सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें तथा रेल परिसर मे गंदगी एवं धूम्रपान न करें।


