आगरा। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष (एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार जम्मू एंड कश्मीर राज्य के श्रीनगर स्थित शेर -ई-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में 30 मई से 2 जून 2026 तक खेल कर संपन्न हुई प्रथम पी टी एफ इंडिया ओपन अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा व संतोष कुमार सिंह ने 2-2 स्वर्ण पदक,नितिन बघेल ने 1 स्वर्ण पदक एवं माधव गौतम द्वारा 1 कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक जीतकर आगरा वापस लौटने पर स्वामी बाग स्कूल, हीराबाग कॉलोनी, दयालबाग पर फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया ।
स्वागत करने वालों में सीईओ संगीता शर्मा,इन्दु शुक्ला,स्वाती शुक्ला,सुदर्शन देबनाथ,ईशांत कुमार,गौरांशी कटारा,पंखुड़ी मेहरा सहित अन्य साथी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने स्वागत किया ।


