इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा ने जीते दो स्वर्ण पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

ओपन उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन , जीते 18 स्वर्ण,2 रजत एवं 1 कांस्य पदक सहित कुल 21 पदक 

 

आगरा। ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष (एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के के डी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में 16 से 18 अप्रैल  तक खेली गई ओपन यूपी स्टेट ताइक्वान्डो चैम्पियनशिप में जोकि (सब जूनियर, कैडेट,जूनियर एवं सीनियर-बालक एवं बालिका फाइट एवं पूमसे स्पर्धा में खेली गई आगरा के उदीयमान खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्गों में अपना शानदार प्रदर्शन कर 18 स्वर्ण,2 रजत एवं 1 कांस्य पदक सहित कुल 21 पदक जीतकर आगरा ज़िले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया ।

पाँचवीं डान ब्लैक बैल्ट धारक एवं इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा ने सीनियर व्यक्तिगत एवं टीम पूमसे स्पर्धा में 2 स्वर्ण पदक जीतकर लगातार अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा ।

फाइट एवं पूमसे अन्य विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार हैं:-

संतोष कुमार सिंह
(2 स्वर्ण),
एंजल सिंह
(1 स्वर्ण ,1 रजत),
आरोही गुप्ता,
(1 स्वर्ण,1 कांस्य),

-प्रदीप गौर,पारस कुमार, माधव गौतम,प्रशांत कुशवाह, निहित शर्मा, विवान कपूर,भूमि गुप्ता, परी माथुर, आरिका शुक्ला,गार्गी शर्मा,यशस्वी गौतम, लाव्या मगन।
सभी (1-1 स्वर्ण पदक विजेता)

-रजत पदक विजेता
तनिष्का

उपरोक्त प्रदेशीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी ताइक्वांडो फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा 15 से 17 मई 2026 को तेलंगाना राज्य के जोगुलांबा गडवाल ज़िले के बृंदावन गार्डन में आयोजित होने वाली 16वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे ।
उपरोक्त सभी चयनित खिलाड़ियों को सी ई ओ संगीता शर्मा,दिनेश चंद्र शर्मा,डॉ यू के शर्मा,नरेंद्र शर्मा,अमित शर्मा हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *