वाटर कूलर एवं पानी की टंकियों की सफाई और कीटाणुशोधन पर विशेष जोर

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा मंडल में पेयजल गुणवत्ता की नियमित जांच एवं विशेष स्वच्छता अभियान जारी

यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगरा मंडल में नियमित जल गुणवत्ता परीक्षण एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 01 सितंबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक कुल 669 पेयजल परीक्षण किए गए। इन परीक्षणों में अवशिष्ट क्लोरीन एवं बैक्टीरियोलॉजिकल परीक्षण शामिल हैं, जिनके माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है।
अभियान के अंतर्गत पेयजल बूथों, वाटर कूलरों, वाटर वेंडिंग मशीनों, आरओ सिस्टम तथा पानी की टंकियों का नियमित निरीक्षण, सफाई एवं कीटाणुशोधन किया जा रहा है। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट एवं मथुरा सहित मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पेयजल सुविधाओं के समुचित रखरखाव एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
दिनांक 20 अगस्त 2026 से संचालित इस अभियान की निगरानी स्वास्थ्य निरीक्षकों (CHI) एवं सेक्शन इंजीनियर (वर्क्स) द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। जल गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। आगरा मंडल यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने तथा स्टेशन परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *