डिफेंस कॉलोनी में सोसाइटी ने किया व्यापक वृक्षारोपण, 150 पौधे लगाए, “एक पौधा लगाएँ, एक वृक्ष बचाएँ और अपने क्षेत्र को हरा-भरा बनाएँ”

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से इस वर्ष भी डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत लगभग 150 पौधों का रोपण किया गया।

सोसाइटी के अध्यक्ष श्री राजीव सोई ने बताया कि सोसाइटी द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण एवं नियमित देखभाल करना भी है। पौधों को गाय, भैंस, अन्य पशुओं एवं कुत्तों से सुरक्षित रखने के लिए सोसाइटी द्वारा ट्री गार्ड लगाए जाते हैं तथा खाद-पानी और अन्य आवश्यक देखभाल की निरंतर व्यवस्था की जाती है।

उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में सोसाइटी द्वारा क्षेत्र में 600 से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है। इन पौधों की देखभाल और संरक्षण के लिए सोसाइटी के सदस्य निरंतर प्रयासरत हैं। इस वर्ष के वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में सोसाइटी के सचिव बंटी यादव, सहमंत्री राज चौहान, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष नीरज गौड़, सहसचिव सन्नी उपाध्याय, अमित दीक्षित, श्री द्रव गुप्ता, हरपाल, संदीप सोलंकी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं सोसाइटी सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

सोसाइटी पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हर वर्ष इसी प्रकार वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण का अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *