70 वीं माध्यमिक विद्यालय जनपदीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार क्वीन विक्टोरिया बालिकाएं बनीं चैम्पियन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। श्री केदार नाथ सेकसरिया कन्या इंटरकालेज बेलनगंज के प्रांगण में अण्डर 14,17 व 19 वर्ष माध्यमिक विद्यालय आगरा जनपदीय बालक एवं बालिका ताइक्वान्डो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।बालिका वर्ग में क्वीन विक्टोरिया इ0का0,हरिपर्वत 10 स्वर्ण,8 रजत व 1 कांस्य पदक सहित कुल 75 अंक लेकर ओवर ऑल विजेता रहा,श्री सनातन धर्म क इ का 4 स्वर्ण,4 रजत व 3 कांस्य पदक सहित कुल 35 अंक लेकर ओवरऑल उप विजेता रहा ।

प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि ज़िला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा विश्व प्रताप सिंह,संयोजक प्रधानाचार्य श्री केदार नाथ सेकसरिया आर्य क0इ0का0, बेलनगंज डॉ उज्ज्वल जैन, इंटरनेशनल ताईक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा एवं पंकज कुमार द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फाइट प्रारंभ करा कर किया गया । बालिका पुरस्कार वितरण श्री केदार नाथ सेकसरिया क0इ0का0, बेलनगंज डॉ उज्जल जैन एवं एन के बिन्दु द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर रुपेश अग्रवाल,सन्तोष कुमार सिंह,शिवम गुप्ता,अनुज,सौम्य रंजन आदि उपस्थित थे ।
विद्यालय स्टाफ रश्मि खन्ना,रिचा परमार ,प्रिया कटारा,पूनम शर्मा आदि ने प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में अहम योगदान दिया।

प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में कुल 55 विद्यालयों की टीमों के लगभग 150 से अधिक खिलाड़ियों प्रतिभाग कर रहे हैं । उपरोक्त प्रतियोगिता इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा के दिशा-निर्देशन में निर्णायक अभिषेक शर्मा,नितिन बघेल,आलोक, शिवांग सक्सेना,प्रदीप गौर, सुदर्शन देबनाथ,अमन कुमार,जितेन्द्र कुशवाह, आदित्य महाजन,धीरेंद्र जोशी,निखिल अग्रवाल, स्वाती शुक्ला एवं गौरांशी कटारा द्वारा सम्पन्न कराई गई।

चयनित बालिका एवं स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-

बालिका (अण्डर 14 वर्ष)

केशवी प्रजापति,दीपिका कुशवाह,समृद्धि,अनिका सिंह,प्रतिष्ठा चौधरी एवं निशा।

बालिका (अण्डर 17 वर्ष)

परी माथुर,पायल राठौर, योगिता राजपूत, प्राची, रश्मि,आरोही,दिव्या सारस्वत, यशस्वी तिवारी एवं प्रियंका ।

बालिका (अण्डर 19 वर्ष)

जानवी,पायल,वैष्णवी यादव,किंजल,भावना शर्मा एवं गुंजन ।

उल्लेखनीय है की महर्षि परशुराम इ0 का0,यमुना किनारा ने उपरोक्त प्रतियोगिता प्रथम सत्र
में लगातार ग्यारवीं बार बना चैम्पियन

बालक स्वर्ण पदक विजेता एवं चयनित खिलाड़ी :-

बालक (अण्डर 14 वर्ष)

श्रेयस राठौर,दीपांशु,अभिनव,
देव चौधरी,हितेश केन,मुदित शर्मा,रुद्र प्रताप व लव ओझा ।

बालक (अण्डर 17 वर्ष)

विशाल,यश शर्मा,राम पचौरी,अमन कुमार,आदित्य बघेल,भानु प्रताप सिंह,रितिक चौहान,आदित्य सिंह ,कुणाल उपाध्याय,शिवम् त्यागी,विवेक गौतम,विक्रमादित्य एवं लकी कुमार।

बालक (अण्डर 19 वर्ष)

ध्रुव ,श्रेयश यादव ,लोकेंद्र सिंह ,चेतन गोला , अनमोल ,तरुण कुमार , अल्पित,मुन्ना,अरशद अंसारी एवं रोहन कुमार डोअर ।

उपरोक्त सभी विजेता बालिका एवं बालक खिलाड़ी 24 सितंबर को आगरा के ही श्री केदार नाथ सेकसरिया क0इ0का0, बेलनगंज में आयोजित होने वाली 70वीं आगरा मंडलीय बालक एवं बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *