आगरा। आज सिंधी समाज द्वारा तीजड़ी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिंधी महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा। कथा सुनकर भगवान शिव-पार्वती से अखंड सौभाग्य की कामना शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया। इस अवसर पर श्रीमती सत्या देवी नोतनानी, सोनू, भावना, काजल,वीनू, अनु,वैशाली,महक, सिया, मोना, संगीता, किरण, पायल , पूजा, राशि, हेमा ,बबीता, समस्त नोतनानी परिवार की मातृत्व शक्ति मौजूद रही।


