स्टेडियम इलेवन बना मेजर ध्यानचंद हाकी टूर्नामेंट का विजेता

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। हाकी के विश्व प्रसिद्व जादूगर स्व0 मेजर ध्यान चन्द जी के जन्म दिवस को ‘‘खेल दिवस के रूप में मनाये जाने के अन्तर्गत दिनांक 29 से 31 अगस्त, 2025 तक आयोजित किये गये कार्यक्रमों का समापन एवं स्कूली हाकी, जिमनास्टिक एवं टेबल-टेनिस प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों तथा निर्णायकों को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि एस0के0 वार्ष्णेय, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी के कर कमलों द्वारा वितरित किये गये। मुख्य अतिथि का स्वागत संजय शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी द्वारा बुके प्रदान कर किया गया। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर, उ0प्र0 प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन एस0पी0 द्विवेदी, सहायक अभियंता दीपक कुमार, राजीव सोई (अध्यक्ष,आगरा मास्टर्स हाकी), संजय गौतम,सचिव आगरा हाकी, श्रीमती मीनाक्षी, ललित पाराशर, फिरोज खान भी उपस्थित रहें। इन सभी महानुभावों का बैज लगाकर स्वागत किया। अपने उद्बोधन में संजय शर्मा ने मेजर ध्यानचंद एवं एकलव्य के मध्य समानता के सम्बंध में प्रकाश डालते हुएं सम्बोधन किया कि दोनों ही महान व्यक्तियों द्वारा अपनी एकाग्रता से अपने लक्ष्य को पाने के प्रयास के अन्तर्गत ही यह दोनों इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हैं। वही अन्य महानुभावो एवं मुख्य अतिथि द्वारा भी खिलाड़ियों को दादा ध्यानचंद जी के संघर्ष से सीख लेते हुए अपने लक्ष्य को पाने तथा खेल के साथ ही पढ़ाई पर भी ध्यान दिये जाने का सुझाव दिया।
आज हाकी का फायनल मैच स्टेडियम इलेविन बनाम कैण्ट इण्टर कालेज के मध्य खेला गया, जिसमें स्टेडियम इलेविन की टीम 2-1 से विजयी रही। स्टेडियम की ओर से अंश और उजेपा ने तथा कैण्ट की ओर से गोविन्द ने गोल किये। हाकी विजेता स्टेडियम इलेविन की टीम की ओर से आजम, अंश, धारा सिंह, लवनीत, तौसिब, प्रिन्स, वंश वर्मा, उजैका, योगेश कुमार, दानिश, आदित्य कुमार, शौर्य, प्रकाश, प्रिंस चौधरी, अनुराग चौधरी, दिव्यांश ने प्रतिभाग किया वहीं टीम के प्रशिक्षक श्री पवन कुमार रहें।
उपविजेता कैण्ट इण्टर कालेज की ओर गोविन्द, अमन कुमार, अनुराग, हर्ष बधेल, साबिर खान, अभिषेक कुमार, अरमान, इब्राहिम, विवेक कुशवाह, शाद, पियूष कुमार, अमन अली, फैजान, अन्नत, कृष्णा, अयान ने प्रतिभाग किया वहीं टीम प्रशिक्षक के रूप में श्री ललित पाराशर रहें।
निर्णायक – पूजा कुमारी, आरती, फिरोज, विनय, प्रशान्त शुक्ला, शाहिद अली, आशा कुमारी, मधु कुमारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *