स्वतंत्रता दिवस पर महिला कल्याण संगठन की सेवा एवं महिला सशक्तिकरण की पहल

Press Release उत्तर प्रदेश

रेलवे अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर दो व्हीलचेयर भेंट की गईं

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिला कल्याण संगठन, उत्तर मध्य रेलवे, आगरा द्वारा सेवा सरोकार से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती ईशानी गोयल के नेतृत्व में रेलवे अस्पताल में भर्ती मरीजों को ताजे एवं स्वच्छ फलों का वितरण किया गया तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती सुष्मा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. ममता मीना, संयुक्त सचिव श्रीमती रीना बघेला तथा वरिष्ठ सदस्य श्रीमती रेनु प्रसाद, श्रीमती मनीषा यादव, डॉ. प्रीयंका वर्मा, श्रीमती अपूर्वा यादव, श्रीमती नेहा चौधरी, श्रीमती शिखा गौतम, श्रीमती सविता त्रिपाठी एवं श्रीमती मोनिका रमन ने मरीजों को फल वितरित किए।
इसी क्रम में महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती ईशानी गोयल द्वारा रेलवे अस्पताल के लिए दो व्हीलचेयर भेंट की गईं, जिससे अस्पताल में उपचार एवं जांच के लिए आने वाले मरीजों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
इसके पश्चात महिला कल्याण संगठन, उत्तर मध्य रेलवे, आगरा द्वारा संचालित सिलाई केंद्र ‘उन्नति’ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गीत गायन व ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत अध्यक्षा श्रीमती ईशानी गोयल ने उपस्थित छात्राओं एवं संगठन की सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छात्राओं को मिठाई का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा, उपाध्यक्षा, संयुक्त सचिव एवं वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अध्यक्षा श्रीमती ईशानी गोयल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए संगठन की गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त कियाl इस अवसर पर कल्याण निरिक्षक आगरा श्री राजेश कुमार मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *