
आकाशवाणी आगरा केंद्राध्यक्ष मयंक कुमार ने किया ध्वजारोहण,देशभक्ति के नारों से गूंजा आकाशवाणी परिसर
आकाशवाणी आगरा में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्राध्यक्ष मयंक कुमार द्वारा प्रातः 8 बजे मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान हुआ और सभी ने “भारत माता की जय” के नारे लगाए।
इस मौके पर केंद्र के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं आकाशवाणी परिवार उपस्थित रहे। केंद्राध्यक्ष महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के 80 साल पूरे होने पर हमें उन शहीदों को याद करना है जिन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी। उन्होंने “विकसित भारत @2047” के लक्ष्य को पाने के लिए सभी से ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से काम करने का आह्वान किया।
वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर ट्रांसमीटर परिसर में रविन्द्र सिंह चौहान एवं राजेश वाजपेई ने ध्वजारोहण किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजीव यादवने दी।


