पर्यावरण अभियान-2026 के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों पर “Carry Your Own Water Bottle” जन-जागरूकता अभियान आयोजित

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक   गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 15 मई से 05 जून 2026 तक मंडल स्तर पर व्यापक पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Climate Change” निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना एवं सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

इसी क्रम में आज दिनांक 18.05.2026 को पर्यावरण अभियान-2026 के अंतर्गत आगरा मंडल के आगरा कैंट, मथुरा जं. , आगरा फोर्ट, धौलपुर जं., कोसीकलां, नदबई आदि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक उपयोग में कमी लाने हेतु “Carry Your Own Water Bottle” विषय पर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान यात्रियों को स्वयं की पानी की बोतल साथ लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का उद्देश्य एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single Use Plastic) के उपयोग को कम करना तथा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के प्रति जनसहभागिता बढ़ाना है।रेलवे स्टेशनों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि अपनी पानी की बोतल साथ रखने से प्लास्टिक कचरे में कमी आएगी तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा के निर्देशन में यह अभियान मंडल के सभी स्टेशनों, कार्यालयों, रनिंग रूम, रेलवे कॉलोनियों एवं अन्य रेलवे परिसरों में आयोजित किया जा रहा। अभियान के अंतर्गत रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास एवं मिशन LiFE के सिद्धांतों के प्रति जागरूक किया जा रहा।

इसके अतिरिक्त विभिन्न तिथियों पर रेलवे कर्मचारियों हेतु कार्यशालाएं, वृक्षारोपण कार्यक्रम, अपशिष्ट प्रबंधन अभियान एवं डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करना है।

आगरा मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Climate Change” पर चलाया जा रहा | यह अभियान हम सभी के लिए एक सशक्त संदेश है कि पर्यावरण की रक्षा एवं स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। आइए, हम सभी मिलकर अपने रेलवे परिसरों को प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाएं तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *