स्वतंत्रता दिवस पर खेरागढ़ में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 175 यूनिट रक्तदान हुआ संग्रहित

Press Release उत्तर प्रदेश

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है-सांसद राजकुमार चाहर

खेरागढ़ (आगरा)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपना घर सेवा समिति, खेरागढ़ द्वारा सर्वजातीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए 175 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपना घर आश्रम, भरतपुर की संस्थापिका डॉ. माधुरी भारद्वाज एवं विशिष्ट अतिथि सांसद राजकुमार चाहर,विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर गर्ग,पूर्व विधायक महेश गोयल द्वारा ध्वजारोहण एवं भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्वलन कर किया गया।
रक्तदान शिविर में युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। समिति के संस्थापक रम्मो लाल गोयल, संरक्षक कृष्ण कुमार पंसारी, अध्यक्ष गिर्राज किशोर सिंघल, सचिव देवेंद्र कुमार मित्तल एवं वित्त सचिव संजय बंसल ने सांसद, विधायक,चेयरमैन के सतज रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

सांसद राजकुमार चाहर ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। ऐसे पुनीत कार्य में योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं एवं आयोजन समिति के सदस्यो हृदय से अभिनंदन किया।
कार्यक्रम संयोजक मिलन लाल गर्ग एवं विजय गर्ग ने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके योगदान की सराहना की। समिति की महिला पदाधिकारियों द्वारा रक्तदाताओं को जूस एवं अल्पाहार उपलब्ध कराया गया।
समिति के ब्लड प्रबंधक प्रमोद कुमार मित्तल एवं प्रभात कुमार मंगल ने बताया कि शिविर में एकत्रित रक्त को समय-समय पर जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया जाता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. माधुरी भारद्वाज के साथ अपना घर आश्रम, भरतपुर से पधारे वीरपाल ने भी रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायी संदेश दिया।
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन पर उपस्थित अतिथियों ने समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी भगवान मित्तल, मनीष गर्ग, दिनेश गर्ग, नरेश मंगल, देवेंद्र सिंघल,सचिन गोयल सहित महिला मंडल से इंदु मित्तल, ललिता मित्तल, निधि जिंदल, लक्ष्मी गर्ग, मंजू सिंघल, उमा बंसल तथा राजेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *