आगरा। यू पी खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला खो-खो एसोसिएशन आगरा द्वारा जिला खो-खो चैम्पियनशिप (बालक एवम बालिका) 09 अगस्त 2026 को जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल राजपुर चुंगी आगरा में होगी !
जिला खो-खो संघ आगरा के अध्यक्ष प्रथम दंडोतिया और आगरा संघ सचिव शकील खान ने बताया कि प्रतियोगिता में वह खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिन खिलाड़ियों का जिला संघ में पंजीकरण होगा। जिन खिलाड़ियों का पंजीकरण नहीं हुआ है वह अंतिम दिनांक 05 अगस्त तक करा लें।
ऋषि अवस्थी,राजेश शर्मा, मनीष दिवाकर,दिनेश कुमार ने बताया कि विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
अन्य जानकारी के लिए टेक्निकल चेयरमैन गजेंद्र सिंह दिनकर से मोबाईल नम्बर- 7037010030, 8859872786 पर संपर्क कर सकते है।


