चालीहा पर्व पर झूलेलाल साईं की भक्ति में डूबा सिंधी समाज

Press Release उत्तर प्रदेश

बहराणा ज्योति की आराधना और भजन-कीर्तन से गूंजा वातावरण, श्रद्धालु झूमे; बल्केश्वर घाट पर हुआ ज्योति विसर्जन

आगरा। शाहगंज स्थित श्री कृष्ण गौशाला में सिंधी यूथ क्लब की ओर से सिंधी समाज के पावन चालीहा पर्व के अवसर पर सोमवार शाम भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान झूलेलाल साईं की भक्ति और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बहराणा ज्योति की पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीदी भगवंती सजानानी और श्री कृष्ण गौशाला समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल भगत्यानी ने संयुक्त रूप से बहराणा ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं सोमनाथ धाम के महंत डॉ. शंकरनाथ योगी जहाजनाथ रहे।
चालीहा पर्व सिंधी समाज का भगवान झूलेलाल साईं को समर्पित 40 दिवसीय पवित्र पर्व है। इस दौरान श्रद्धालु अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर सात्विक जीवन का पालन करते हुए सुबह-शाम झूलेलाल साईं की आराधना, भजन-कीर्तन और ‘अखो’ का प्रसाद अर्पित करते हैं। सिंधी समाज के घरों और झूलेलाल मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना और आरती का क्रम जारी है।
धार्मिक कार्यक्रम में किशोर हिरानी म्यूजिकल ग्रुप ने ‘झूलेलाल बेड़ा ही पार’ सहित अनेक भक्ति रचनाओं की मनमोहक प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा परिसर झूलेलाल साईं के जयकारों से गूंजता रहा। सतनाम साक्षी दरबार की महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर भक्ति और श्रद्धा का ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
कार्यक्रम के अंत में भगवान झूलेलाल साईं की बहराणा ज्योति यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए ज्योति के साथ चले। इसके बाद बल्केश्वर घाट पर विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार बहराणा ज्योति का विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर विकास जेठवानी, सूर्य प्रकाश,सोनू मदनानी, किशोर बुधरानी, सुनील करमचंदानी, हेमंत भोजवानी, ईश्वर सेवकानी,जे के मदनानी, भगवान दास आवतानी, मनीष हरजानी,रोहित आयलानी, जितंन्द् सोमानी,जे पी धरमानी, हासानंद दियालानी, योगेश मदनानी, कुनाल जेठवानी, राज कुमार गुरनानी, मनीष लालचंदानी,तरुण हरजानी, मुकेश तुलानी, विनोद गिड़वानी, दीपक दयानी, अमित चुग, राज छाबरा, विनय रखेजा, सुशील नोतनानी, विकास अशरा, जतिन पंजवानी, विकास दयानी, मनीष लालवानी, मनोज थारानी, धीरज हसानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *