आगरा, 20 जुलाई। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में दिनाँक 27 से 29 जुलाई, 2026 तक प्रदेश महिला बास्केटबाल एवं हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन अयोध्या में किया जा रहा हैं। उपरोक्त प्रदेशीय बास्केटबाल एवं हैण्डबाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन / ट्रायल्स दिनॉक 23 जुलाई, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन / ट्रायल्स दिनाँक 14 जुलाई, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इन ट्रायल्स में वहीं बालिका भाग ले सकते हैं, जिनकी आयु 31.12.2026 को 25 वर्ष से अधिक न हो। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क है।
महिला बास्केटबाल एवं हैण्डबाल चयन / ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक महिला खिलाड़ी दिनाँक 23 एवं 24 जुलाई, 2026 को प्रातः 11.00 बजे अपने आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर मनीष वर्मा अंशकालिक बास्केटबाल प्रशिक्षक से सम्पर्क करें। यह जानकारी क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने दी।


