आगरा जिला रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ

SPORTS उत्तर प्रदेश


आगरा। जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय द्वितीय जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन आज दिनांक 20 जुलाई को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में आयोजित की जा रही है। मुख्य अतिथि एसोसिएट प्रोफेसर मीनाक्षी घिल्डियाल (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार मुख्य प्रबंधक (एक्स) भारतीय स्टेट बैंक ,(पूर्व टेबल टेनिस स्टेट खिलाड़ी )द्वारा किया गया, तथा सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की सचिव एवं प्रतियोगिता की आयोजन सचिव डॉ. अलका शर्मा के अनुसार टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पहले दिन के परिणाम इस प्रकार से हैं-
यूथ बालक वर्ग (अंडर 19) सेमी फाइनल मुकाबले मे केशव खंडेलवाल ने रितेश कुमार को 3-2 से, दूसरा सेमी फाइनल ऋषभ विश्वकर्मा ने वेद यादव को 3-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया,यूथ बालिका वर्गके(अंडर 19) सेमीफाइनल मुकाबले में सुहानी अग्रवाल ने अंकिशा मिश्रा को 3-0 से, दूसरे सेमीफाइनल में पहल गुप्ता ने वान्या बंसल को‌ 3-0 पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में सुहानी अग्रवाल ने इनाया फातिमा को 3-0 से‌ फाइनल में प्रवेश‌ किया ।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायकों की भूमिका में विशेष तौर से जुनैद सलीम, गर्ग ऋषि, साहिल कुमार, आशुतोष कुमार तिवारी की भूमिका रही ।
मंगलवार को सुबह 9:00 बजे से मैच खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *