भदोही।महानिदेशक बेसिक शिक्षा के आदेश के अनुपालन के क्रम में न्याय पंचायत बरईपुर की शिक्षक संकुल और नवाचारी शिक्षकों की मासिक बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय पिछवरिया बनकट खास के परिसर में आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता व मेजबानी खंड शिक्षा अधिकारी डीघ मनोज सिंह ने की।
बैठक में शासन द्वारा निर्धारित एजेंडा पर चर्चा हुई।तथा शिक्षकों ने शिक्षण की नवाचारी तकनीको और शिक्षण अधिगम सामग्रियों का प्रदर्शन किया।सभी विद्यालयों को आगामी माह के लिए कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा उत्कृष्ट शैक्षिक प्रथाएं तथा सफलता की कहानियां। शिक्षण तकनीकी, प्रभावी शिक्षण योजना, कक्षा कक्ष का रूपांतरण जैसे बिंदुओ पर प्रकाश डाला गया।
बैठक में नोडल शिक्षक संकुल शेर सिंह के द्वारा शिक्षक संदर्शिका आधारित पाठ योजना एवं आकलन निपुण तालिका,10 प्रमुख शिक्षण अधिगम,कैच-अप शिक्षण कार्यक्रम, एवं पठन संस्कृति को बढ़ावा तथा भाषा शिक्षण में समझ के साथ पठन,कार्य पुस्तिका एवं शिखर पर कार्य एवं फीडबैक तथा गणित शिक्षण में क्यो और कैसे वाले प्रश्न पूछने पर टी यल यम का उपयोग पर डेमो प्रस्तुत किया गया।
बाल वाटिका का प्रभावी संचालन,खेल सामग्री का प्रयोग, खेलें भी, खिलें भी। अर्द्ध वार्षिक परीक्षा,HPC, UDISE प्लस,प्रश्नोत्तरी पुनरावलोकन एवं निपुण शपथ संकल्प के साथ समापन किया गया।बैठक में महेश कुमार,LLF, रवि कुमार यादव,जे यस यादव, अनिल कुमार,इंद्रमणि यादव,अनूप त्रिपाठी,सूर्यकांत गौतम,अजय मिश्र, धर्मेंद्र,राज बहादुर,प्रेमचंद, धीरेंद्र पांडेय,विनोद कुमार पाल, राम मोहन,कंचन लता, प्रियंका, सरिता, श्वेता गुप्ता,राजीव गुप्ता, प्रवेश कुमार,गौरव, अमृतलाल,महेन्द्र कुमार,सूर्यमणि, पप्पू,राजीव पाल, राम बहादुर आदि शिक्षक उपस्थित रहे।


