जुमा अलविदा की नमाज को लेकर नगर निगम अलर्ट मोड में, मस्जिदों के आसपास साफ़-सफाई व फोगिंग के निर्देश

Press Release उत्तर प्रदेश

—- शुक्रवार को होगी जुमा अलविदा की नमाज, निगम ने चूने के छिड़काव और विशेष सफाई की बनाई योजना

आगरा। शुक्रवार को होने वाली जुमा अलविदा की नमाज को लेकर नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड में है। नमाज के दौरान शहर की मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि जुमा अलविदा के अवसर पर मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत आसपास की सड़कों और गलियों की सफाई कराने के साथ ही फोगिंग भी कराई जाएगी, ताकि मच्छरों से होने वाली बीमारियों की आशंका को कम किया जा सके।
उन्होंने बताया कि नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने को देखते हुए मस्जिदों के आसपास चूने का छिड़काव भी कराया जाएगा, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
नगर निगम की टीमें शुक्रवार को अलग सुबह ही नमाज से पहले ही संबंधित क्षेत्रों में साफ-सफाई, कूड़ा उठान, फोगिंग और चूने के छिड़काव का कार्य पूरा कर लेंगी, ताकि नमाज अदा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *