सेना भर्ती के चलते एकलव्य स्टेडियम में लगी पाबंदी

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 25 मार्च। आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 1 से 19 अप्रैल तक अग्निवीरों की भर्ती होगी। इसके लिये मैदान में घूमने वाले अथवा अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों तथा शौकिया लोगों पर पाबंदी लगा दी गयी हैं। सेना में भर्ती के लिये दौड़ एकलव्य स्टेडियम में करायी जाएगी। यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि इस दौरान खेलकूद के हास्टल वाले जो ट्रायल चल रहे हैं, वह यथावत चलेंगे। राज्य जिमनास्टिक प्रतियोगिता 3 से 6 अप्रैल तक भी स्टेडियम में ही करायी जाएगी। इसके लिये स्टेडियम प्रशासन ने सेना के अधिकारियों से अनुमति ले ली है। लेकिन शौकिया खिलाड़ियों तथा प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों पर पूरी तरह रोक रहेगी।
उन्होंने बताया कि वैसे तो आज 25 मार्च से ही सेना द्वारा भर्ती की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। उधर 19 अप्रैल के बाद भी कुछ दिन तक सेना का स्टेडियम पर कब्जा रहेगा क्योंकि उनको खाली करने के लिये भी तो वक्त चाहिए। सेना के अधिकारियों द्वारा कल ही सर्वेकर लिया गया है कि कहां, कैसे और क्या व्यवस्था होगी। इस दिशा में सेना के ट्रकों में रखकर उनका सामान भी स्टे़डियम में पहुंचना शुरू हो गया है। इसलिये अनुमान लगाया जा रहा है कि आज से ही स्टेडियम में सेना भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। टेबिल टेनिस हाल, ग्रीन रूम आदि स्थानों का अधिग्रहण हो गया है। संभवतः एक अप्रैल से तो आम जनता के लिये स्टेडियम में प्रवेश भर्ती होने तक वर्जित हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *