
आगरा। दिनांक 24.03.2026 को महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, नरेश पाल सिंह एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रयागराज, झाँसी एवं मण्डलों से फरवरी 2026 माह के लिए चयनित कुल 14 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें आगरा मंडल के 07 रेल कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया है।
पुरस्कृत कर्मचारियों में 1. अभय प्रताप सिंह, ट्रैक मेन्टेनर-IV, कुरस्तीकलां/प्रयागराज मण्डल 2. अवध किशोर, ट्रैक मेन्टेनर-III, मैनपुरी/प्रयागराज मण्डल 3. मो. इमरान ट्रैक मेन्टेनर-IV, चुर्क/ प्रयागराज मण्डल 4. अजय कुमार, ट्रैक मेन्टेनर-IV, टीकमगढ़/ झाँसी मण्डल 5. सत्येन्द्र, ट्रैकमैन-IV, बिल्लोचपुरा/ आगरा मण्डल 6. विश्वनाथ, ट्रैकमैन-III, बिल्लोचपुरा/आगरा मण्डल 7. रघुवीर सिंह गुर्जर, लोको पायलट-मालगाड़ी/आगरा कैण्ट/आगरा मण्डल 8. प्रवीणकांत, सहायक लोको पायलट/आगरा कैण्ट/ आगरा मण्डल 9. सतीश चन्द्र, तकनीशियन-III, (एस एण्ड टी)/बिन्दकी रोड/प्रयागराज मण्डल 10. श्री शशिकांत मीना, वरि. टेक्नीशियन (एस एण्ड टी) आगरा सिटी/आगरा मण्डल 11. श्री प्रशांत कुमार, स्टेशन मास्टर/शिवालाटेहू/ प्रयागराज मण्डल 12. मोहन सिंह, वरि. गुड्स ट्रेन मैनेजर, आगरा कैण्ट/ आगरा मण्डल 13. जितेन्द्र सिंह, वरि. गुड्स ट्रेन मैनेजर, आगरा कैण्ट/ आगरा मण्डल एवं 14. पियूष खन्ना, कांटेवाला (ए) बबीना/ झाँसी मण्डल शामिल हैं।
पियूष खन्ना, कांटेवाला (ए) बबीना/ झाँसी मण्डल को माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


