क्षेत्रीय निवासी ईदगाह- खेरिया मोड़ पुल को बंद करने के विरोध में वृहद आंदोलन चलायेंगे , दिवाली से पहले ईदगाह रेलवे पुल को बंद न किया जाए

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 15 अक्टूबर। खेरिया मोड़ पुल बंद करने के विरोध में अर्जुन नगर अजीत नगर के क्षेत्र निवासी पूरी तरह से विरोध में आ गए हैं । इसको लेकर वृहद आंदोलन चलाने की घोषणा कर दी है । इस संबंध में आज श्री राम शांति सेवा सदन पर एक महा पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासियों, बाजार कमेटी के लोगों ने भाग लिया।पंचायत में एक स्वर से मांग की गई कि दिवाली से पहले रेलवे पुल को बंद न किया जाए और वैकल्पिक मार्ग को पूरी तरह से दुरुस्त किया जाए ।
वैकल्पिक बारहखंभा मार्ग को पूरी तरह से ठीक करने के बाद उसे अतिक्रमण मुक्त किया जाए। दुकानदारों द्वारा जो दुकान आगे बढ़ा दी गई हैं वह ठीक की जाएं। पर्याप्त मात्रा में ट्रैफिक पुलिस बल तैनात किया जाए, जिससे कि यातायात सुचारू रहे और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
पंचायत में दिग्विजय सिंह, कन्हैया राय, राजेश यादव , राजेश चौधरी ,प्रमोद पाठक, डॉक्टर दुर्गेश शर्मा, संजय पाराशर, श्याम तांगड़, जितेंद्र कुशवाहा, मनोज गुप्ता, मनोज गुप्ता, अमित कोहली ,ललित शर्मा ,अमन कौशिक, देवी, मनीष ,क्षेत्रपाल , बंटी ,अनिल चाहर, लल्लन शर्मा , जावेद उस्मानी, मनोज नोतनानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *