ऑफिसियल उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा बना ओवरऑल चैम्पियन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा के खिलाड़ियों ने जीते 27 स्वर्ण,8 रजत,8 कांस्य सहित कुल 43 पदक।

आगरा। ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार बरेली के मॉडल टाउन स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर हॉल में खेली गई 43वीं ऑफिसियल जूनियर फाइट,16वीं जूनियर पूमसे,40वीं ऑफिसियल सब जूनियर फाइट ,14वीं सब जूनियर पूमसे जबकि कैडेट एवं सीनियर ओपन उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन कर 27 स्वर्ण,8 रजत एवं 8 कांस्य सहित कुल 43 पदक जीतकर पूमसे में ओवरऑल टीम चैम्पियन जीतने का श्रेय हासिल किया । उपरोक्त विजेता खिलाड़ी 2 से 4 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश के इंदौर ज़िले में आयोजित होने वाली ऑफिसियल राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे ।

उपरोक्त ऑफिसियल उत्तर प्रदेशीय प्रतियोगिता में 34 ज़िलों के 800 से अधिक प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं खेल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया ।

परिणाम इस प्रकार हैं:-
आगरा इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक,एंजल सिंह,यशस्वी गौतम, सोहांग भटनागर,संतोष कुमार सिंह,प्रदीप गौर ने 2-2 स्वर्ण पदक,संगीता शर्मा,मितुल सिंघल,इक्षा सत्संगी,अभिमन्यु सिंह चौहान,काव्या पांडेय,आरिका शुक्ला,अनन्या सिंह,फाइट में गौरांशी कटारा,ईश्या सत्संगी, मन्नत वर्मा,इतिका उपाध्याय,परी माथुर क्याना जैन एवं अगस्थ्या गोयल ने 1-1 स्वर्ण पदक जीत कर आगरा का नाम रोशन किया राज्य स्तर पर रोशन किया ।
रजत पदक विजेता:-माधव गौतम,सूर्यांश रस्तोगी,आर्यवीर सिंह,जतिन बघेल,अगस्त्या बंसल,काशवी जैन,दृष्टि सिंह एवं तनिष्का सिंह।
कांस्य पदक विजेता:-महेंद्र सिंह चौहान,नवीन कुमार,शिवांश अग्रवाल,मितुल सिंगल,अनन्या सिंह,नितांक मिश्रा,रीतवी अग्रवाल एवं शिविक्षा जैन।

टीम कोच सुदर्शन देबनाथ एवं टीम मैनेजर रिषभ सिंह थे । उपरोक्त विजेता खिलाड़ियों को,दिनेश चंद्र शर्मा,डॉ यू के शर्मा,नरेंद्र शर्मा,अमित शर्मा,मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *