रेल परिवार ने मनायी देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, रेल कर्मी और मेधावी पुरस्कृत

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा।   रेल परिवार द्वारा आगरा कैंट स्थित कम्युनिटी हाल में सोमवार रात महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती व्यापक स्तर पर मनायी गयी। इसमें न केवल रेल कर्मी बल्कि धनगर समाज के मेधावी छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। रेल परिवार द्वारा पिछले साल महारानी अहिल्याबाई की जयंती ईदगाह स्थित रेलवे संस्थान में देवी अहिल्याबाई के वंशजों द्वारा मनायी गयी थी। इन वंशजों का कहना है कि अगले साल यह जयंती समारोह और अधिक धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।
समारोह के मुख्य अतिथि भावना बिल्डर एवं समाजसेवी भगत सिंह बघेल, प्रख्यात चिकित्सक एवं प्रमुख समाजसेवी  डा. बीएस बघेल रहे। अध्यक्षता सीनियर सेक्शन इंजीनियर  दिनेश बघेल ने की। समारोह के विशिष्ट अतिथियों में एडीईएन. झांसी मुकेश बघेल, जीसी पाल एईईओपी आगरा,  पीएस चंदेल एडीएसटीई मथुरा रहे।अतिथियों ने सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात अलीगढ़ की एक दिव्यांग महिला कमलेश धनगर ने  देवी अहिल्याबाई की शानदार आरती प्रस्तुत की, जिसे वहां उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।

मुख्य कार्यालय अधीक्षक ओपी ठाकुर को सम्मानित करते अतिथि अखिलेश कुमार।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने समाज के लोगों से देवी अहिल्याबाई के आदर्शों से प्रेरणा लेने को कहा। सभी अतिथियों ने धनगर समाज के लोगों से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिये प्रेरित किया। समारोह में समाज के मेधावियों को पुरस्कृत करने के साथ ही धनगर समाज के रेलकर्मियों को भी उत्कृष्ट सेवा के लिये सम्मानित किया गया। जिनमें ओपी ठाकुर मुख्य कार्यालय अधीक्षक, संजय पाल लोको पायलट, बी के राना लोको पायलट, राकेश बघेल, एसएसई आगरा फोर्ट, शिशुपाल सिंह, सीटीआई आगरा फोर्ट, पूरन सिंह बघेल एसए आगरा सिटी, आई डी पाल ट्रेन मैनेजर, भारत बघेल, एमसीएम एसएनटी, चंद्रभान एमसीएम आगरा फोर्ट, ओमपाल सिंह टेक्नीशियन सीएनडब्लू  आदि हैं। आयोजन समिति के सदस्यों में अमीर चंद बघेल अध्यक्ष, योगेश कुमार सचिव, सुशील बघेल कोषाध्यक्ष एवं सहायक कोषाध्यक्ष श्रीकांत धनगर आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *