
आगरा । जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष (एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार बरेली के बॉबी ताइक्वान्डो जिम,रामायन विहार, संजय नगर के इंडोर हॉल में 19 से 21 जून 2026 तक ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय निर्णायक (क्योरुगी) फ्रेशर एवं रीफ़्रेशर सेमिनार में आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे।
उक़्त राष्ट्रीय निर्णायक (फाइट) रीफ़्रेशर सेमिनार को उत्तीर्ण करने के बाद वह वर्तमान में विश्व स्तर पर ताइक्वान्डो फाइट में हुए नवीन परिवर्तनों से अपने आप को अपडेट कर सभी ताइक्वान्डो खिलाड़ियों को लाभान्वित करेंगे।
उल्लेखनीय है मास्टर पंकज शर्मा अभी तक पूर्व में भी पूरे देश में समय-समय पर आयोजित होने वाले विभिन्न ताइक्वान्डो राष्ट्रीय निर्णायक रीफ़्रेशर सेमिनार में सम्मिलित होकर अपने आप को नवीन नियमों की जानकारियों से अपडेट कर सभी ताइक्वान्डो खिलाड़ियों को लाभान्वित कर अपडेट भी कर रहे हैं।


