चलती साबरमती एक्सप्रेस में चढ़ते समय ट्रेन एवं प्लेटफार्म के बीच फंसा था यात्री का पैर, टीम ने साहस दिखाकर सुरक्षित बाहर निकाला

Press Release उत्तर प्रदेश

strong>आगरा कैंट स्टेशन पर QRT एवं GRP टीम की तत्परता से यात्री की बची जान

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-05 पर दिनांक 08.09.2026 को लगभग 10:00 बजे साबरमती एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12547) के प्रस्थान के दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय हादसे का शिकार हो गया। यात्री आगरा कैंट से पालनपुर की यात्रा कर रहे थे।
ट्रेन में चढ़ते समय यात्री का पैर ट्रेन एवं प्लेटफार्म के बीच फंस गया, जिसके कारण वह चलती ट्रेन की चपेट में आकर रेलवे ट्रैक की ओर जाने लगे। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात QRT टीम एवं GRP पुलिस ने बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचकर अदम्य साहस, सूझबूझ एवं कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया। टीम के सदस्यों ने अपनी जान की परवाह किए बिना जोखिम उठाते हुए यात्री को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना के उपरांत यात्री को तत्काल रेलवे डॉक्टर द्वारा अटेंड किया गया तथा प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। QRT एवं GRP टीम की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और यात्री की जान बचाई जा सकी।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें तथा सदैव निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *