आगरा मंडल में दिव्यांग एटीवीएम फैसिलिटेटरों की नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न

Press Release उत्तर प्रदेश

मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  अंकित गुप्ता के निर्देशन में आगरा मंडल द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दिव्यांग एटीवीएम फैसिलिटेटरों की नियुक्ति प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई।
इस प्रक्रिया के अंतर्गत 6 दिव्यांग अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित दिव्यांग एटीवीएम फैसिलिटेटर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को एटीवीएम के माध्यम से टिकट प्राप्त करने तथा अन्य टिकटिंग सेवाओं के उपयोग में सहयोग प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त सामान्य श्रेणी में भी 16 एटीवीएम फैसिलिटेटरों का चयन किया गया है, जो यात्रियों को टिकटिंग एवं अन्य संबंधित सेवाओं के उपयोग में सहायता करेंगे। आगे भी इसी तरह एटीवीएम फैसिलिटेटरों की नियुक्ति की जाएगी l
जनसंपर्क अधिकारी श्री संजय कुमार गौतम ने बताया कि आगरा मंडल दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह पहल दिव्यांगजनों की क्षमताओं को प्रोत्साहित करने, उन्हें सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आगरा मंडल सभी यात्रियों को सुगम, सुलभ एवं ग्राहक-केंद्रित सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ समावेशी विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *