प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त का हस्तांतरण, जनपद के 2.93 लाख कृषकों के खाते में पहुंची धनराशि

Press Release उत्तर प्रदेश

कृषि विज्ञान केन्द्र बिचपुरी में लाइव स्ट्रीमिंग का आयोजन, मुख्य विकास अधिकारी ने 20 कृषकों को सरसों के निःशुल्क मिनीकिट वितरित किए

आगरा, 30.10.2026। प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा आज दिनांक 30.10.2026 को पी0एम0 किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त का हस्तांतरण गुजरात के बनासकांठा से किया गया।इस क्रम में जनपद आगरा के लगभग 2.93 लाख कृषकों के खाते में पी0एम0 किसान सम्मान निधि की धनराशि हस्तांतरित की गई, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्र बिचपुरी, समस्त विकास खण्डों एवं ग्राम पंचायतों में कराई गई।

जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र, बिचपुरी में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी महोदय, आगरा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के 20 कृषकों को सरसों के निःशुल्क मिनीकिट का वितरण किया गया।

पी0एम0 किसान सम्मान निधि की किश्त प्राप्त कर उपस्थित कृषकगणों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई, साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा सभी कृषकों को कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

उक्त कार्यक्रम में प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण, किसान नेता मोहन सिंह चाहर के साथ-साथ सुदूर क्षेत्रों से आए हुए लगभग 260 किसान भाई/बहन उपस्थित रहे।

साथ ही जनपद के समस्त विकास खण्डों एवं ग्राम सभाओं में इसका सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें लगभग 16820 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *