आगरा,18 अगस्त। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में दिनॉक 24 से 26 अगस्त, 2026 तक प्रयागराज में प्रदेश स्तरीय महिला एथलेटिक्स एवं बैडमिण्टन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। इन प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीमों का जिला स्तरीय चयन/ ट्रायल्स दिनाँक 20 अगस्त, 2026 को प्रातः 11.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन / ट्रायल्स दिनॉक 21 अगस्त, 2026 को प्रातः 11.00 से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर आयोजित किये जायेगें। उपरोक्त ट्रायल्स में वहीं बालिका भाग ले सकती हैं, जिनकी आयु दिनॉक 31 दिसम्बर, 2026 को 25 वर्ष से अधिक न हो।
अतः एथलेटिक्स एवं बैडमिण्टन खेलो में प्रतिभाग करने की इच्छुक महिला खिलाड़ी दिनॉक 20 व 21 अगस्त, 2026 को प्रातः 11.00 बजे एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


